- Hindi News
- National
- Merta News Rajasthan News Discussion To Maintain Peace And Law And Order On Holi Festival In Clg Meeting
सीएलजी बैठक में होली पर्व पर शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा
होली पर्व व धुलंडी पर शांति व कानून व्यवस्था बनाएं रखने को लेकर मौलासर थाने में रविवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में थानाधिकारी पांचूराम चौधरी ने सदस्यों को पर्व को शांति-सौहार्द के उल्लासपूर्ण मनाने को प्रेरित किया। उन्होंनेे थाना क्षेत्र के गांवों से आए सदस्यों से होली पर्व को लेकर फीडबैक लेकर कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने का विश्वास दिलाया। सीएलजी बैठक में उपस्थित सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने देने व पुलिस का पूरा सहयोग करने का विश्वास दिलाया। इस मौके पर भागूराम बलारा, मुश्ताक खां, मंडल सदस्य कल्याण प्रसाद गौड़, मोतीराम गोदारा, रेखाराम कड़वा, खेताराम बलारा, सेवाराम सोहू, हुक्माराम भींचर, बाबूलाल रणवां, होलेश पुरी, बनवारीलाल स्वामी, भैरुराम दमामी, कैलाश सोनी, गोपालराम कच्छावा, भंवरलाल जांगिड़, आसूराम, मदन सिंह, महेश पुरी, प्रमोद कुमार सहित अनेक सदस्यों ने भाग लिया।
हरसौर| कस्बे की पुलिस चौकी में सीएलजी सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाएं रखने व लेकर होली पर्व सौहार्द के साथ मनाएं जाने पर चर्चा की गई। हैड कांस्टेबल चैनाराम ने होली का पर्व सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इस दौरान भींयाराम पेडिवाल, सरपंच पुखराज चौकीदार, कन्हैयालाल तिवाड़ी, बुद्धराज सोनी, रामवतार शर्मा, अनवर मोरजाल, मजीद कमांडो, यूथ अध्यक्ष सुशील लोरा, मोहम्मद सिकंदर, अयूब अली भुट्टो, इस्लाम आदि मौजूद थे।
निम्बी जोधा | कस्बा पुलिस चौकी में रविवार को होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में लाडनूं पुलिस निरीक्षक कृष्णचंद बुनकर ने होली का पर्व आपसी सौहार्द व शांतिपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। बैठक में कस्बे में खराब पड़े सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि नवरतन खीचड़, पूर्व सरपंच श्यामसुंदर पंवार, उप सरपंच पृथ्वीसिंह, फूले खां, मुंशी पंवार, रामदेव डारा, पूर्णमल पारीक, सेठी पंवार, गणेश ठोलिया, बालूराम लोमरोड़ आदि मौजूद रहे।
मेड़ता रोड| होली के पर्व को लेकर पुलिस थाना परिसर में शांति समिति व सीएलजी सदस्यों की बैठक कार्यवाहक थानाधिकारी तुलछाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर शांति पूर्वक होली मनाने की अपील की गई। थानाधिकारी ने बताया कि सतर्कता व सजगता से ही चोरी पर अकुंश लगाया जा सकता है। संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुंरत पुलिस को सूचना दे। सावधानी पूर्वक हेलमेट लगाकर ही दुपहिया वाहन चलाएं, ताकि हादसे में सुरक्षित बच सके। दुर्घटना घटित नहीं हो। बैठक में रामनिवास लटियाल, मंडल सदस्य वीरेंद्र सिंह चांदावत, जान मोहम्मद, कैलाश लटियाल, निजामुदीन, सरदार सिंह, विक्रम सिंह सांगवा, उप सरपंच मनीष शर्मा सहित सदस्य मौजूद थे।
मौलासर. थाना परिसर में सीएलजी बैठक में भाग लेते सदस्य।
निम्बी जोधा. कस्बा पुलिस चौकी में बैठक लेते पुलिस निरीक्षक बुनकर।