- Hindi News
- National
- Harsore News Rajasthan News Discussion With Mp Beniwal About Temple Construction
सांसद बेनीवाल से मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा
कस्बे के जांगिड़ समाज के लोगों ने रालोपा सुप्रीमो एवं सांसद हनुमान बेनीवाल से मुलाकात की। कस्बे के विश्वकर्मा मन्दिर के प्रधान एवं कोषाध्यक्ष प्रेमचंद पालड़िया के नेतृत्व मे समाज के पदाधिकारियों ने प्रतिनिधिमण्डल के साथ बेनीवाल से मुलाकात कर प्रस्तावित विश्वकर्मा मन्दिर निर्माण को लेकर चर्चा की। इस दौरान मदनलाल जांगिड़, लखन जांगिड़, ईश्वरलाल जांगिड़, रामराज जांगिड़ सहित अनेक लोग मौजूद थे।