पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Doctors Issued 50 Fake Certificates Of Silicosis

डॉक्टरों ने सिलिकोसिस के 50 फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सिलिकोसिस रोग के लिए के बने प्रमाण पत्र की फिर से हुई जांच में गड़बड़ी मिली है। इस संबंध में तीन माह से शिविर लगा कर की जा रही जांच में यह खुलासा हुआ है। श्रम विभाग की एक जांच टीम ने इस संबंध में जांच की तो चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई। डॉ. पीके सिसोदिया इस मामले की जांच कर रहे है। जिसमें कुल 140 सर्टिफिकेट की जांच की गई थी। इनमें से पांच लोग लौट कर नहीं आए। इनमें से कुल 50 प्रमाण पत्र फर्जी मिल चुके है। स्वास्थ्य विभाग में 3 चिकित्सकों के बने बोर्ड पर भी इससे सवाल उठ चुके है। क्योंकि सिलिकोसिस मेडिकल बोर्ड ही प्रमाण पत्र जारी करता है। यह खुलासा फिर से जांच किए जाने पर हुआ है। यह जांच सीएमओ के निर्देश पर की गई है। जिसमें श्रम विभाग के प्रमुख शासन सचिव मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। कमेटी के डॉ. सिसोदिया ने बताया कि जब सिलिकोसिस प्रमाण पत्र जारी किए गए लोगों की जांच की गई तो पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ गया। जांच टीम ने नागौर में तीन बार कैंप आयोजित करके 50 ऐसे फर्जी प्रमाण पत्रों को पकड़ा है। इस संबंध में चिकित्सकों की टीम को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

खबरें और भी हैं...