पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Besroli News Rajasthan News Doctors Screened 165 Patients At Eye Examination Camp Held At Soneli Village

सोनेली गांव में हुए नेत्र जांच शिविर में चिकित्सकों ने 165 मरीजों की जांच की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सोनेली गांव में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर उरमूल खेजड़ी संस्थान झाड़ेली द्वारा नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।

संस्था सचिव धन्ना राम ने बताया कि साइट सेवर्स इंडिया के आर्थिक सहयोग से संचालित नेत्र बसन्त कार्यक्रम के तहत आयोजित शिविर में नेत्र सहायक उमा शंकर द्वारा 165 मरीजों के आंखों की जांच की गई। मोतियाबिंद के 8 तथा दृष्टिदोष 36 मरीज पाए गए, जिन्हें ऑपरेशन की सलाह दी गई। सचिव धन्ना राम ने महिलाओं के उत्थान व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान पर जानकारी दी गई। परियोजना समन्वयक प्रेमाराम द्वारा महिलाओं को नेत्र सम्बन्धित समस्याओं व उनके उपचार के बारे में बताया गया। कार्यकर्ता देवाराम ने महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।इस अवसर पर लादूराम, घमंडाराम, पेमा राम आदि ने सहयोग किया।

रोल. सोनेली में नेत्र जांच शिविर में आंखों की जांच करते डॉक्टर।
खबरें और भी हैं...