सूखी होली खेल पानी बचाने का दिया संदेश
रंग, उमंग उत्साह और भाइचारे का पर्व होली जिले में समारोहपूर्वक मनाया गया। फाग गीतों की शुरुआत के साथ ही गांवों और शहरों में सार्वजनिक स्थान गवाड़ में स्थानीय लोगों ने परम्परागत रूप से होली के अवसर पर उत्साह से फाग गीत गाए। इसी प्रकार निकटवर्ती गांव लालाप में कई वर्ष बाद होली की फीकी पड़ी रंगत लौटाने के लिए युवाओं ने टीम बनाई तथा घर-घर जाकर लोगों के साथ सुखी होली खेली। इस दौरान युवाओं ने कहा कि सुखी होली खेलने से नुकसान भी नहीं होता और पानी की बचत भी होती है। युवाओं ने गुलाल के साथ ही परम्परागत फाग गीतों से गैर निकाली। कई सालों बाद पूरे गांव के लोगाें ने एक साथ होली खेली तो गांव का माहौल ही बदल गया। युवाओं की टीम को लेकर ग्रामीणों ने सराहना की।