पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Education Will Now Be The Basis For The License Of 120 Fair Price Empty Shops In The District

जिले की 120 उचित मूल्य की खाली दुकानों के लाइसेंस के लिए अब शिक्षा बनेगी आधार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रसद विभाग की ओर से रिक्त पड़ी उचित मूल्य की दुकानों के प्राधिकार पत्र जारी किए जाएंगे। इसे लेकर नागौर जिले में प्रकिया शुरू कर दी गई है। जिला कलेक्टर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि जिले में रिक्त 120 उचित मूल्य की दुकानों के लिए प्राधिकार पत्र जारी करने के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 23 मार्च कर दी गई है, जो कि पूर्व में 6 मार्च थी। वहीं आवेदन पत्र जमा कराने की अंतिम तिथि 20 मार्च की जगह 3 अप्रेल कर दी गई। उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन करने की पात्रता स्नातक पास न्यूनतम रखी गई है। इसके बाद पात्र आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इन 120 उचित मूल्यों की दुकानों में से 30 नवसृजित की गई हैं। जहां पहली बार योग्य व पात्र व्यक्ति को उचित मूल्य के दुकानदार का प्राधिकार पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जायल तहसील में कमेड़िया, गुमानपुरा, बोडन्दीकलां, बरनेल वार्ड नं 6-7, सेडाउ तथा गडरिया, खींवसर तहसील में पापासनी तथा शिव, डीडवाना में बेरी खुर्द, डीडवाना शहर वार्ड 8, शेरानी आबाद ग्राम पंचायत में तीन, खाखोली, अमरपुरा, सिंघाना, मकराना तहसील में नावद, रियांबड़ी तहसील में ग्वारड़ी, रियांबड़ी तथा मेड़ता तहसील में डाबरियाना कलां तथा डांगावास में उचित मूल्य की दुकान नवसृजित की गई है। इसी प्रकार नागौर तहसील के रोहिणी में दो, भदाणा, झाड़ीसरा तथा उंटवालिया में भी उचित मूल्य की दुकान नवसृजित की गई है।

इन उचित मूल्य की दुकानों के लिए जारी होंगे प्राधिकार पत्र

नागौर तहसील में शहर के वार्ड नं. 3, 7, 17 तथा 39, अठियासन, फागली, चाउ, पींपासर, छीला, रातड़ी, सेलऊ, बासनी के वार्ड नं. 6-10, 11-15, 16-20, 26-30 तथा 31-35, सिणोद, पोटलिया माजरां, दुकोसी, रोहिणी प्रथम व द्वितीय, भदाणा, झाड़ीसरा, उंटवालिया, श्रीबालाजी, सालवा, भाकरोद तथा सथेरण। नावां तहसील में घाटवा, नगवाड़, उलाणा, मीण्डा प्रथम व द्वितीय, पांचौता, चैसला तथा देवलीकलां।

इसी प्रकार जायल तहसील में आंवलियासर, बोसरी, झाड़ेली, छाजोली, डिडियाकलां, जायल वार्ड नं. 7-12, 18, 20,21 तथा 22, रामसर, जलालड़, भावलां, ईग्यार, कमेड़िया, गुमानपुरा, बोड़ीन्दकलां, बरनेल के वार्ड नं. 6 व 7, सेड़ाउ, गडरिया। खींवसर तहसील में बिरलोका, लालावास, बैराथलकलां, माडपुरा, ढींगसरा, सिंधीपुरा, नेणाऊ, लालाप तथा पापासनी में प्राधिकार पत्र जारी होंगे। डीडवाना तहसील में बेमोठ, अमरपुरा, सिंघाना, लाडावास, सानियां, गोदरास, रणसीसर चारणां, भदलिया, झाड़ौद, चारणवास, अहिरों का बास, बेड़वा, खोजास वार्ड 1 से 3, बेरी खुर्द, डीडवाना शहर वार्ड नं. 8, शेरानी आबाद गांव में तीन, खरवालिया, बालिया तथा मकराना तहसील में बिल्लू, लाडोली, बिल्लू द्वितीय, हुड़िया, डाबरिया, बोरावड़ 30-33, देवरी, सूरतपुरा, नावद, चावण्डिया, मकराना ग्रामीण, जूसरी, मकराना ग्रामीण, जूसरी, जूसरी 8-15, मकराना शहर के वार्ड नं. 20, 28, 19, 39, 02, 22 तथा वार्ड नं. 38 तथा जूसरी में 1-7 में नए आवेदन मांगे गए है इसी प्रकार परबतसर तहसील में मायापुर, नैतियास, सिटावट, बागोट तथा आंतरोली व रियांबड़ी तहसील में सूरियास, डोडियाना, भैरून्दा, गवारड़ी तथा रियांबड़ी। जबकि मेड़ता तहसील में डाबरियानाकलां, डांगावास, मेड़ता शहर के वार्ड नं. 5 तथा वार्ड नं. 19 में नए लाईसेंस दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...