बुजुर्ग दपंती को घर बैठे मिलेगी पेंशन
डीडवाना तहसील के ग्राम दयालपुरा में बुजुर्ग दंपती की खबर भास्कर में प्रकाशित होने के बाद प्रशासन ने सुध ली और नाथूराम मेघवाल व उसकी प|ी को पेंशन दिलाने की कवायद शुरू हुई। उल्लेखनीय है की 9 मार्च को भास्कर में`दयालपुरा में बीपीएल दंपती को नहीं मिल रही है सहायता´ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद विकास अधिकारी, ग्राम सचिव सहित अधिकारियों ने सुध ली और शनिवार को पीएनबी बीसी भागीरथ खाखल द्वारा घर पर जाकर खाता खोला गया और घर पर ही आई हुई पेंशन दी गई। रिटेलर सोहन लाल द्वारा 80 किलोग्राम गेंहूू व 5 लीटर केरोसिन तेल घर पर पहुंचाया गया। मेडिकल टीम भी घर पर पहुंची और नाथूराम मेघवाल और प|ी की जांच की गई। अब डीडवाना ले जाकर इलाज करवाया जाएगा। चैनाराम माली, जगदीश मेघवाल, राजू सोनी, राजेंद्र खाखल, हरी रूंथला सहित भामाशाहों ने 3 हजार रुपए की सहायता राशि भी जुटाई।