पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Merta News Rajasthan News Engineer Gasps Of Two Passenger Trains Passengers Upset

दो यात्री ट्रेनों के इंजन हांफे, यात्री हुए परेशान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यात्री ट्रेनों के इंजन फेल होने का दो दिन से लगातार सिलसिला जारी रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली सरायरोहिल्ला-जोधपुर सुपरफास्ट ट्रेन अपने निर्धारित समय से 20 मिनट की देरी से मेड़ता रोड आ रही थी कि स्टेशन से मात्र 100 मीटर की दूरी पर ही इंजन हांफ गया। इस कारण फाटक संख्या सी 99 करीब 40 मिनट तक बंद रही। करीब 20 गांवों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन से लोको निरीक्षक सहित अन्य स्टाफ मौके पर पहुंचने पर इंजन से तकनीकी कमी को दूर किया गया। तब ट्रेन आगे बढ़ सकी। इसी प्रकार जम्मूतवी-जोधपुर ट्रेन का इंजन गुरुवार को फेल होने से वह रात में 3 घंटे की देरी से मेड़ता रोड पहुंच सकी।

खबरें और भी हैं...