- Hindi News
- National
- Kuchera News Rajasthan News Environmental Martyr Buchaji Memorial Fair On 11 And 12
पर्यावरण शहीद बूचाजी स्मृति मेला 11 व 12 को
क्षेत्र के पोलास गांव की सरहद स्थित बूचासागर में पर्यावरण शहीद बूचाजी की स्मृति में दो दिवसीय मेला 11 व 12 मार्च को आयोजित किया जाएगा। बूचाजी पर्यावरण संरक्षण संस्थान बूचासागर अध्यक्ष रामजस विश्नोई ने बताया कि मेले को लेकर 11 मार्च को भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुकाम के कृपाचार्य महाराज तथा अग्रवाल परिवार पोलास पार्टी की आेर से भजन, साखी, आरती व शब्दवाणी का पाठ किया जाएगा। वहीं 12 मार्च को धर्मसभा हाेगी जिसमें मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री सुखराम विश्नोई, विशिष्ट अतिथि लोहावट विधायक किशनराम विश्नोई, नोखा विधायक बिहारीलाल विश्नोई, पूर्व विधायक रिछपाल मिर्धा संबोधित करेंगे।