पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Every Field Gets Its Own Iron With Women Defense Services Mp Beniwal

महिलाओं रक्षा सेवाओं के साथ हर क्षेत्र मनवाया अपना लोहा : सांसद बेनीवाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आज हर क्षेत्र में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। महिला दिवस हमें महिलाओं के प्रति सम्मान रखने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन प्रतिभाओं को प्रेरणा और लोगों को प्रतिस्पर्धा के लिए आगे बढ़ने काे प्रेरित करते हैं। जिस समय बांग्लादेश कठिन परिस्थितियों में पाकिस्तान से लड़ रहा था, उस समय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मजबूत इच्छाशक्ति के साथ पाकिस्तान से मुक्त करवा कर अलग राष्ट्र बनवाया। इसी कारण विश्व में सबसे लोकप्रिय महिलाओं में उनकी गिनती होती थी। यह बात सांसद हनुमान बेनीवाल ने रविवार को पशु प्रदर्शनी स्थल पर अायोजित होली स्नेह मिलन समारोह के दौरान कही। बतौर मुख्य अतिथि भाग लेते हुए उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ करते हुए कहा- आजादी के दशकों को बाद जिन मुद्दों की तरफ राष्ट्र देख रहा था, उनका समाधान करके देश की सांस्कृतिक धरोहर को बचाया है। वो बोले- कि पांच साल में नागौर में 100 गुणा विकास करवाएंगे। वहीं मोहन राम चौधरी, रालोपा महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष स्पर्धा चौधरी ने विचार रखे। इस दौरान दरियाव धौलिया खरनाल के नेतृत्व में खेड़ा धणी बाबा पार्टी ईनाणा, वीर तेजा पार्टी फिड़ौद द्वारा डांडिया नृत्य, डांस तुलसीराम सियाग व श्याम बिड़ियासर, मंजीत खालिया एंड पार्टी द्वारा तेजा गायन किया गया। इस दौरान जिलेभर से सभी समाजों से जुड़ी 251 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तेजवीर सेना के अध्यक्ष दिलसुख चौधरी, राष्ट्रीय युवा सेना के रोशन जाट, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवनीत चौधरी, महिला रेसलर सन्नी जाट, जिला प्रमुख नारायण बिड़ियासर, पूनमचंद खीचड़, बाबूलाल धुंधवाल, कपिल देव, राजवीर धौलिया, रेवंतराम डांगा, महेंद्र भाकल मौजूद रहे। बेनीवाल ने मंच से कहा कि जिला प्रमुख का पद एमएलए व एमपी के बराबर होता है। उन्होंने पूर्व सांसद ज्योति मिर्धा को फिर आमंत्रित करते हुए कहा- कि नागौर में महिला सीट है। ऐसे में मिर्धा को भाग्य आजमाना चाहिए। उनकी कांग्रेस की राज्य में सरकार है, क्या पता नागौर के लोग मौका दे दें। उन्होंने कहा- कि हार कि हैट्रिक बनाने का भी समय है।

सांसद बेनीवाल ने कहा- कि बाड़मेर में उनकी गाड़ी पर पथराव करवाकर मंत्री हरीश चौधरी ने अच्छा नहीं किया। दो बार ऐसा किया। अब उनकी पिटाई जरूर होगी। उन्होंने कहा- राजस्थान के कौनसे कोने में होगी, यह अभी तय नहीं है। मगर राजस्थान के कांग्रेस सरकार का मंत्री जरूर पीटेगा।

_photocaption_नागौर. तेजवीर सेना के कार्यक्रम में डांडिया नृत्य करते लोग।*photocaption*
खबरें और भी हैं...