- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Excise Department Received The Highest Amount Of 1268 Applications From Khivansar With An Income Of 31 Crores
आबकारी विभाग को 31 करोड़ की आय खींवसर से सर्वाधिक 1268 आवेदन आए
जिले में शराब की दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया गुरुवार को आबकारी विभाग के परिसर में ही संपन्न हुई। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए गए थे। इस प्रक्रिया के तहत गुरुवार को लॉटरी निकाली गई और नागौर जिले में शराब की दुकानें आवंटित की गई। बालवा रोड पर स्थित आबकारी भवन में आम दिनों में जहां सन्नाटा पसरा रहता है वहीं गुरुवार को लॉटरी प्रक्रिया के चलते बालवा रोड पर दिन भर चहल पहल बनी रही। सुबह 11 बजे लॉटरी प्रक्रिया शुरू होनी थी लेकिन जिला स्तरीय जनसुनवाई के कारण दोपहर 12.30 बजे कलेक्टर दिनेश कुमार यादव के पहुंचने के बाद ही लॉटरी की प्रक्रिया शुरू की गई। लॉटरी प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही हजारों की तादाद में आवेदनकर्ता मौके पर पहुंच गए। आबकारी विभाग की ओर से शामियाना लगाया गया।
देशी मदिरा की 229 व अंग्रेजी की 77 दुकानों के लिए आए 10399 आवेदन
जिले में शराब की दुकानों में देशी मदिरा के लिए 229 व अंग्रेजी शराब की 77 दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया हुई थी। इसके लिए जिले भर से 10399 आवेदन प्राप्त हुए। जिनमें सबसे ज्यादा खींवसर शहर की दुकान के लिए 1268 आवेदन आए। पूरे जिले भर के आवेदनों से आबकारी विभाग को 31 करोड़ 19 लाख 70 हजार रुपए की आय प्राप्त हुई।
{खींवसर पर रही सबकी नजर जिले में शराब बिक्री के मामले में खींवसर का ठेका सबसे बड़ा माना जाता है। ऐसे में सिर्फ खींवसर में ठेके के लिए सर्वाधिक 1268 आवेदन आए थे। रोचक बात तो यह है कि यह दुकान महिला के नाम से खुली है।
{आवेदनों से ही कमाए 31.19 करोड़
आबकारी विभाग ने नागौर की दुकानों के लिए आवेदनों से ही लगभग 31.19 करोड़ रुपए की आय कर ली। आवेदन शुल्क के तौर पर शराब की दुकानों के लिए 30 हजार रुपए लिए गए थे।
नागौर. आबकारी विभाग में शराब की दुकानों के लिए लॉटरी निकालते हुए।