जाट छात्रावास में हुई कार्यकारिणी की बैठक
परबतसर| वीर तेजा किसान जाट छात्रावास में रविवार को कार्यकारिणी की बैठक लिखमाराम किरडोलिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में फरवरी माह की आय-व्यय का ब्यौरा कमेटी के समक्ष पेश किया गया, जिस पर सभी उपस्थित सदस्यों ने जांच कर आय-व्यय का हिसाब किया। इस दौरान छात्रावास में अध्ययन करा रहे अध्यापक ट्रेनर के वेतन बढ़ोतरी पर विचार किया गया। कोरम के अभाव में वेतन बढ़ोतरी का प्रस्ताव आगामी अप्रैल माह की बैठक में लिया जाएगा। सभी सदस्यों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान छात्रावास अध्यक्ष लिखमाराम जाट, उपाध्यक्ष हरजीराम पिलानिया, मदनलाल बेंदा कोषाध्यक्ष, राजेश कस्वां सचिव, भागीरथ नुवाद, मूलाराम, सुरेश ढाका आदि मौजूद रहे।