पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Expansion Of Executive Of Vishwa Hindu Parishad Roll Section

विश्व हिंदू परिषद रोल खंड की कार्यकारिणी का किया विस्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व हिंदू परिषद रोल खंड की बैठक शुक्रवार को संत सुखराम मंदिर में रखी गई। जिला मंत्री प्रताप सिंह राजपुरोहित ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए दिनेश सेन को खंड अध्यक्ष, विजेंद्र जलवानिया को मंत्री, ओम प्रकाश गौड़ को सह मंत्री, माणक सेन को सत्संग प्रमुख बनाया। इसी प्रकार हुक्माराम प्रजापत को खंड अखाड़ा प्रमुख, ममता गौड़ मातृशक्ति को संयोजिका, ललित पारीक को बजरंग दल संयोजक, सुखवीर जलवानियां व विनोद जांगिड़ तथा, धर्मेंद्र पंवार, रिछपाल जलवानिया को बजरंग दल खंड सह संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान 25 मार्च को रामउत्सव कार्यक्रम आयोजन को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान महावीर तिवारी, गोपाल सेन, सहीराम डिटेल, हनुमान सारड़ा, विजेंद्र सेन, श्रवण ओझा, मदन धायल, शंकर ईनाणियां, धर्माराम सेन, महेंद्र डिटेल, सुरेंद्र पुजारी, राधेश्याम जांगिड़, भोलू सेन आदि उपस्थित रहे।

नागौर. विश्व हिंदू परिषद रोल कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए कार्यकर्ता।
खबरें और भी हैं...