विद्यालय में विदाई समारोह का आयोजन
न्यू मदीना शिक्षण संस्थान माध्यमिक विद्यालय बासनी बेलिमा में कक्षा 10वीं का विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानाध्यापक मुन्नाराम ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। समाराेह में व्यवस्थापक पिरोज मोहम्मद खान, मुकेश राम, झुमरराम, अब्दुल रहमान, श्यामलाल, महावीर, बुलाराम, श्रवणराम, आईदान राम, सिकंदर खान ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस दौरान मोहम्मद बिलाल, अब्दुल, मोहम्मद रजा, मोहम्मद इलियास, मोहम्मद मुजामिल, तौसिफ रजा, मुस्कान बानो, मदनी बानो, आयशा बानो आदि मौजूद थे।