पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बारिश से फसलों में नुकसान की आशंका बढ़ी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे सहित क्षेत्र में बेमौसम बारिश व तेज हवाओं से फसलों में नुकसान पहुंचने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। मंगलवार शाम व रात में बारिश से खेतों में पक्की पकाई सरसों, जीरा आदि की फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। सरसों की फसल तिरछी हो गई है। तो दूसरी ओर बरसात से इसबगोल की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मेड़ता रोड, शिवरामपुरा, छापरी, रियां श्यामदास आदि गांवों में बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

हल्की बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किले

जारोड़ा | मौसम के बदले मिजाज ने एक बार फिर किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। मंगलवार दोपहर बाद कस्बे सहित क्षेत्र में रिमझिम बारिश व रात्रि में भी बूंदाबांदी होने से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। बुधवार को भी दिनभर बादल छाए रहे और तेज हवाओं का दौर जारी रहा। इस समय रबी फसलों में सरसों, चना व तारामीरा की फसल की कटाई चल रही। वही जीरा, इसबगोल की फसल पकाव पर है। ऐसे मे अधिक बारिश से किसानों को फसलों के खराबा होने की चिंता सता रही है।

दधवाड़ा। कस्बे सहित क्षेत्र के गागुड़ा, दधवाड़ी, सिराधना, ओलादन, दधवाड़ा, नोखा चांदावता, रोल चांदावता, शिव, लांबा जाटान, कूंपड़ास, छापरी खुर्द आदि गांवों में अचानक बदले मौसम से किसानों की चिंता बढ़ गई है। दधवाड़ा क्षेत्र में पिछले दो तीन दिनों से ही बादल छाए रहने से सुबह सर्दी का भी असर देखा जा रहा है। वही किसान नेमाराम पूनिया ने बताया कि इस बार लगातार मौसम में आ रहे बदलाव से किसान पहले से ही काफी चिंतित है। जीरा, इसबगोल की फसलें लगभग पक कर तैयार हो चुकी है तो रायड़ा की कटाई हो चुकी है। मगर बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

दधवाड़ा क्षेत्र में दिनभर छाए रहे घने बादल।

मेड़ता रोड. बरसात से खराब हुई इसबगोल की फसल, देखता किसान।

जारोड़ा. क्षेत्र में आसमान में छाए घने बादल।
खबरें और भी हैं...