- Hindi News
- National
- Khiwsar News Rajasthan News Fire In Resident Dhani Death Of Cow And Goat
रहवासी ढाणी में आग, गाय-बकरी की मौत
गांव बामणियांवाला में बुधवार को एक रहवासी ढाणी में आग लगने से छप्पर में बंधी एक गाय एवं एक बकरी जिंदा जल गई। वही आग की चपेट में आने से 3 गायें घायल हो गई। जानकारी अनुसार बामणियावाला गांव की ढाणियां निवासी मोहनराम पुत्र गंगाराम जाट के घर में अचानक आग लगने से ढाणी में रखा अनाज सहित सारा सामान जल गया। आग लगने के समय मोहनराम अपने खेत में गया हुआ था, वही आग की लपेट देखकर आसपास की ढाणियां से काफी तादात में ग्रामीण एकत्रित हो गए। छप्पर में बंधी एक गाय व एक बकरी जिंदा जल गई। वही तीन गायों को आग ने चपेट में ले लिया।
खींवसर. बामणियावाला में आग लगने से जली ढाणी।