पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Besroli News Rajasthan News Fire In The Aids Control Society Office All Recorded Ashes

एड्स कंट्रोल सोसायटी के अॉफिस में अाग, सभी रिकाॅर्ड राख

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर | सी-स्कीम स्थित स्वास्थ्य भवन में गुरुवार सुबह स्टेट एड्स सोसायटी के दो कमरों में आग लग गई। बिल्डिंग से धुअां निकलता देख अफरा-तफरी मच गई। छह दमकले माैके पर पहुंची अाैर डेढ़ घंटे तक मशक्कत करते रहे। दमकलकर्मियाें ने दरवाजा व खिड़की तोड़कर बिल्डिंग में घुसे अाैर आग बुझाने का प्रयास किया। आग शॉर्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर के तार के जरिए संयुक्त निदेशक (फाइनेन्स) तथा डिप्टी डाइरेक्टर (प्रोक्योरमेंट) के कमरे में फैल गई। देखते ही देखते आग से कूलर, कंप्यूटर अौर रिकार्ड जलकर राख हो गए। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगना माना जा रहा है। लेकिन जांच के लिए तीन सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। सीएफओ जगदीश फुलवारी ने बताया कि आग बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर शाॅर्ट सर्किट के कारण लगी थी। स्वास्थ्य भवन में कुछ महीनों पहले भी अाग लगी थी, जिसे देखते हुए डायरेक्टर डॉ. आरपी डोरिया ने अशोक नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
खबरें और भी हैं...