पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nawa News Rajasthan News Fire In The Overturned Car Due To The Arrival Of Nilgai

नीलगाय आने से पलटी कार में लगी आग

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

नृसिंहपुरा में बुधवार की रात सड़क पर अचानक एक नील गाय आने से कार का संतुलन बिगड़ गया तथा कार सड़क से नीचे जाकर पलटी खा गई। कार के गिरते ही उसमें आग लग गई। जयपुर निवासी मुकेश कुमार सैनी पुत्र भींवाराम सैनी व बाबूलाल पुत्र गोविंदराम जाट मारोठ से गोविंदी होकर जयपुर जा रहे थे। रात साढे 12 बजे नृसिंहपुरा के पास अचानक नीलगाय आ गई। इस दौरान कार पलट गई, जिससे उसमें आग लग गई। दोनों कार के शीशे फोड़ बाहर निकले।

नावां. नृसिंहपुरा के पास हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
खबरें और भी हैं...