निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर आज
लॉयन्स क्लब के तत्वावधान में रामअवतार सीताराम चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से रविवार को मासिक हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन होगा।
क्लब अध्यक्ष सुभाष रांवका ने बताया कि श्री रामजीवन काबरा रोग निदान केंद्र में आयोजित शिविर में एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुनील जैन रोगियों की जांच कर उन्हें परामर्श देंगे। शिविर संयोजक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि मरीजों का पंजीयन सुबह 9:30 से 12:30 बजे तक रहेगा। क्लब सचिव आशीष मंत्री ने बताया कि शिविर में चिकित्सक की अनुशंषा पर सभी प्रकार की खून की जांच, लिपिड प्रोफइल, ईसीजी, एक्सरे निशुल्क की जाएगी। शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई है।