पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Gangaur Ghumar Organized On March 22 Preparations Complete

गणगौर घूमर का आयोजन 22 मार्च को, तैयारियां पूरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आगामी 22 मार्च को शहर के बख्तासागर तालाब के पास गणगौर पर्व के उपलक्ष्य में घूमर गणगौर नृत्य का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियाें के लिए महिलाएं जुटी हुई हैं और लगभग तैयारियां पूरी हो गई हैं। गत दिनों शहर की गंगासिंह पैलेस होटल में 200 से अधिक महिलाओं ने पूर्वाभ्यास भी किया था। तीसरा और आखरी पूर्वाभ्यास 20 मार्च किया जाएगा। शहर में इस तरह का यह पहला आयोजन होगा, जिसमें 300 से ज्यादा महिलाएं भाग लेंगी। तैयारियों में जूटे कार्यकर्ता नरेश सोनी, रेणु सोनी और निशा सोनी ने बताया कि कार्यक्रम सुबह साढे 11 बजे से शुरू होगा जो करीब ढाई घंटे तक चलेगा। इस अवसर पर होने वाले इस आयोजन की तैयारियाें को लेकर 100 से ज्यादा महिलाएं जुटी हुई हैं। यह आयोजन पूर्ण रूप से महिलाओं पर आधारित होगा जिसमें सभी महिलाएं पारंपरिक राजपूती वेशभूषा में घूमर नृत्य करेंगी। नरेश सोनी ने बताया कि आयोजन में कोरोना से बचाव के लिए महिलाएं मास्क पहनकर आएंगी।

खबरें और भी हैं...