पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गणगौर पूजन और पानी पिलाने की रस्म 21 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर में विप्र फाउंडेशन महिला मंच की एक बैठक में विचार विमर्श कर इस वर्ष गवर पूजन और गवर को पानी पिलाने की रस्म कार्यक्रम के आयोजन किए जाने का निर्णय लिया। जानकारी अनुसार 21 मार्च को दोपहर 2 बजे काठड़ियों का चौक नगर सेठ बंशीवाला मंदिर में समस्त विप्र समाज की महिलाओं और बालिकाओं को इक्कठा कर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गिनाणी तालाब पहुंच कर गवर को पानी पिलाने की रस्म अदा की जाएगी। इस बार भी सभी विप्र समाजो में से अलग-अलग गवर ईसर की झांकिया व कपड़े पहन कर आने वाली प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में महिलाओं की वेशभूषा लाल चुनरी की साड़ी तथा बालिकाओं के लिए सफ़ेद कुर्ता या टी शर्ट और ब्लू जींस या लेगिंग अनिवार्य रखी गई है।

खबरें और भी हैं...