पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धुलंडी से गणगौर पूजन हुआ शुरू

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होलिका दहन के दूसरे दिन धुलंडी से गणगौर पूजन की शुरुआत हो गई। यह पर्व सौभाग्य की कामना के लिए मनाया जाता है जिसमें महिलाएं गणगौर की 16 दिन पूजा करती है। गणगौर के गीत भी गाए गए। पूजा कर वर प्राप्त करने के लिए प्रार्थना की गई। सात धान मिलाकर मंगल गीत गाते हुए जवारे बीजे जाते है। शारदापुरम सहित भीतरी शहर में गणगौर पूजन का कार्यक्रम शुरू हो चुका है।

नागौर| दरियाव कॉलोनी फिड़ौद में गेर डांडिया नृत्य किया गया। इस परम्परा में खेजड़ी दहन किया जाता है और उसमें नारियल रखा जाता है। उस नारियल को प्रहलाद भक्त मानकर उसे बाहर निकाला जाता है ,जो नारियल को बाहर निकालता है वो विजय होता है। इस दौरान रामनिवास, शिवनारायण, पप्पु, राजुराम, भारमल, श्रवण, अनिल भाकल, सुभाष, रिछपाल, सुरेन्द्र, राधेश्याम, दिनेश, मुकेश चौधरी मौजूद रहे।

नागौर। शहर में गणगौर की पूजा करती युवतियां।
खबरें और भी हैं...