- Hindi News
- National
- Harsore News Rajasthan News Gave His Girlfriend A Plot Asked For A Return To Peace Killing Husband And Cousin For Not Giving It
प्रेमिका को प्लॉट दिलाया, अनबन पर वापस मांगा, नहीं देने पर पति व चचेरे भाई की हत्या
स्टेट हाइवे संख्या 21- ए से सटे बड़लियां बेरा-मोडीकलां सड़क मार्ग पर गत दिनों दो युवकों को ट्रक से कुचलकर मारे जाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर मुख्य आरोपी विनोद तिवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने प्रेम प्रसंग के चलते दोनों चचेरे भाइयों की हत्या करना कबूल किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी विनोद तिवाड़ी ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि एक मृतक की प|ी से उसका प्रेम-प्रसंग था। उसने मृतक की प|ी को एक प्लॉट भी दिलाया था मगर पिछले 2 साल से उसकी अनबन होने लगी तथा उसकी कथित प्रेमिका का दूसरे मृतक के साथ नजदीकियां बढ़ गई। इस पर आरोपी विनोद ने उससे प्लॉट वापस मांग लिया मगर उसने प्लॉट देने से मना कर दिया। प्रेमिका जब बेवफा हुई तो उसने कथित प्रेमिका के पति और उसके चचेरे भाई की हत्या करने की साजिश रची। 11 अप्रैल को विनोद तिवाड़ी ने ट्रक से कुचल कर दोनों की हत्या कर दी।
दुर्घटना का रूप देकर जांच को गुमराह करना चाह रहा था मुख्य आरोपी, गिरफ्तार
आरोपी
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया था : प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. विकास पाठक ने डेगाना सीओ नविता खोखर के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम में थानाधिकारी दीनदयाल वैष्णव, कानि सोहनलाल, कानि सुखाराम, कानि खुशीराम, कानि महेंद्र बोला, कानि ओमप्रकाश शामिल थे। टीम ने साइबर सेल की मदद से 24 घंटे के अंदर आरोपी विनोद तिवाड़ी को गिरफ्तार कर लिया और ग्राम रोहिसा में खड़े दुर्घटनाकारित ट्रक को भी जब्त कर लिया।
ग्रामीणों ने 8 घंटे किया था प्रदर्शन
घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर 8 घंटे तक शव को सड़क पर ही रखा था। पुलिस ने समझाइश कर मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामले में मृतकों के परिजनों की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया था। थानाधिकारी दीनदयाल वैष्णव ने बताया कि प्रकरण में फरार चल रहा दूसरा आरोपी महावीर सरगरा भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
यह था मामला : मृतकों के परिजनों ने रिपोर्ट पेश कर बताया था कि दोनों मृतक चचेरे भाई मेड़ता सिटी में ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक व बस चालक थे। आरोपी चालक मोड़ी कला निवासी विनोद तिवाड़ी पुत्र रामस्वरूप तिवाड़ी भी उनके साथ काम करता था। तीनों में अच्छी जान-पहचान थी, लेकिन एक मृतक की प|ी के साथ विनोद के अवैध संबंध थे। इस कारण तीनों के बीच अनबन हो गई। जब मृतक की प|ी और आरोपी के बीच दूरियां बढ़ने लगी तो विनोद ने दोनों को फोन पर देख लेने की धमकी दी और दोनों को मोड़ी कलां बुलाया। घटना के दिन दोपहर में मेड़ता सिटी से दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर सवार होकर दोनों मृतक बेटे, प|ी सहित मोड़ी कलां में परिजनों व पंच पटेलों को मामले की जानकारी देने के लिए निकल पड़े। आरोपी विनोद मेड़ता सिटी से कंपनी का ट्रक लेकर पहले ही ग्राम बड़लिया पहुंच गया था। उसने अपने दोस्त महावीर सरगरा के साथ मिलकर शराब पी और मेड़ता सिटी से बाइक पर सवार होकर आ रहे दोनों चचेरे भाइयों का ट्रक से पीछा किया। आरोपी विनोद और उसका दोस्त महावीर ट्रक लेकर भैरुन्दा की ओर चल पड़े और शाम करीब 4 बजे ग्राम बनवाड़ा बस स्टैंड के सामने दोनों का आमना-सामना हुआ, लेकिन पीछे से निजी बस आने के कारण आरोपी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। इसके बाद दोनों ने ही ट्रक को यू टर्न लेकर दोनों बाइक सवारों का पीछा किया। करीब 10 मिनट तक पीछा करने के बाद ग्राम बड़लिया से मोड़ी कलां रोड पर ट्रक से दोनों को जोरदार टक्कर मार दी, आरोपियों ने बेरहमी से ट्रक को आगे पीछे कर दोनों को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। इस दौरान मृतकों की बाइक ट्रक के बीच फंस गई थी।
आरोपी विनोद तिवाड़ी दोनों की हत्या के मामले को दुर्घटना का रूप देकर पुलिस जांच को गुमराह करना चाह रहा था। आरोपी ने ग्राम बनवाड़ा बस स्टैंड के सामने घटना को अंजाम देना चाहा, मगर वहां पीछे से निजी बस आने के कारण उसके मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद आरोपी विनोद ने ट्रक को यू-टर्न करते हुए बाइक सवारों का पीछा किया और 10 मिनट तक पीछा करने के बाद ग्राम बड़लिया बेरे से मोड़ीकला रोड पर चलती बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। आरोपियों ने ट्रक को आगे पीछे कर दोनों मृतकों को बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। सूचन पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का संदेह जताया था।
हरसौर. हत्या में प्रयुक्त ट्रक जब्त।