पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली पर रंग उड़ा कर किया घूमर नृत्य

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंग-उमंग, चंग और तरंग के त्योहार होली पर यहां विविध रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यहां कमल सैनी चौक और कुम्हारों का बास में घूमर का आयोजन किया गया, जिसमें श्रेष्ठ वेशभूषा, नृत्य व गायन के लिए कलाकारों को पुरस्कार प्रदान किये गये। होली का पर्व यहां घर-घर में पारंपरिक उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। धुलंडी के दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मालियों का बास से गैर निकाली गई और चंग पर नाचते-गाते कलाकारों ने घर-घर व गली-गली में घूम कर उत्सव मनाया। यहां बस स्टेंड पर स्थित मदनलाल भंवरीदेवी संस्थान में हरिबोल प्रभात फेरी द्वारा फूलों की होली का आयोजन किया गया। पहली पट्टी के ओसवाल पंचायत भवन में हैदराबाद एवं चैन्नई के प्रवासी नागरिकों द्वारा होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुकुल आकाश एंड ग्रुप ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में राजलदेसर के होली रसिकों ने चंग एवं बांसुरी पर नृत्य किया। वहीं प्रवासी महिलाओं ने घूमर का आनंद लिया। इसी प्रकार युवा नेता रवि पटेल द्वारा भी होली सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।

डेगाना| कस्बे सहित क्षेत्र में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने गीतों के साथ व लोगों ने चंग की थाप पर नाचते हुए होलिका दहन किया। इसके बाद एक दूसरे को गले से मिलकर होली की बधाई दी। दूसरे दिन मंगलवार को घर-घर जाकर लोगों ने होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों ने जमकर रंग लगाया। होलिका दहन के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। वही दूसरी ओर गुरुवार को भाजपा कार्यालय में होली स्नेह मिलन समारोह आयोजित होगा। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष प्रकाशचंद करवा ने बताया कि होली स्नेह मिलन कार्यक्रम पूर्व सहकारिता मंत्री अजयसिंह किलक के सान्निध्य में होगा जिसमें भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित आमजन मौजूद रहेंगे।

डेगाना. धुलंडी पर होली खेलते युवा।

लाडनूं. के ओसवाल पंचायत भवन में उपस्थित दर्शक महिलायें।
खबरें और भी हैं...