- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Gram Panchayat In Dukosi Public Meeting And Khari Karmsota Panchayat
ग्राम पंचायत दुकोसी में जनसुनवाई तो खारी कर्मसोता पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन
ग्राम पंचायत दुकोसी के राजीव गांधी सेवा केंद्र में शुक्रवार शाम 6 बजे जनसुनवाई का आयोजन किया गया। वहीं खारी कर्मसोता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया। दुकोसी सरपंच तुलसी ने बताया कि इस दौरान एसडीएम ने आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुनकर निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। सरपंच द्वारा ग्राम पंचायत में पानी की समस्या के समाधान के लिए पानी की टंकी बनाने की तथा गांव में बिजली व्यवस्था को सुचारू रुप से देने तथा बासनी पुलिया नागौर से दुकोसी रिंग रोड तक इस सड़क पर डिवाइडर लगाने तथा सड़क के बीच में लाइट व्यवस्था के लिए पोल लगाने की मांग की। इस दौरान एसडीएम दीपांशु सांगवान, तहसीलदार सुभाष चंद्र, जायल एसडीएम सुरेश, बीडीओ रामेश्वर लाल, पटवारी मंगलाराम मेहरा, चिकित्साधिकारी डॉ माेहम्मद शोएब, डॉ माेहम्मद अयूब, जगदीश एसएसओ एसजेआर नागौर, उपसरपंच हाकम अली, कुंभाराम ग्राम सेवक, यशवंत कंवर सहित ग्रामीण उपस्थित रहे। इसी प्रकार खारी कर्मसोता में आयोजित ग्राम सभा में सरपंच रामी सारण ने अध्यक्षता की। इस मौके पर 25 सार्वजनिक टांके, 50 किमी ग्रेवल सड़क ेक प्रस्ताव लिए गए। इस दौरान वीडीओ सीता चौधरी, श्रवणसिंह, पार्वती खिलेरी, पूर्वाराम, मनोज भांभू, कानाराम, आईदान राम आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
नागाैर. राजीव गांधी सेवा केंद्र में जनसुनवाई के दौरान मौजूद ग्रामवासी।