- Hindi News
- National
- Makrana News Rajasthan News Health Checkup Of A Youth Returned From Italy General Report Received
इटली से लौटे युवक की स्वास्थ्य जांच की, सामान्य मिली रिपोर्ट
राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। गैलासर गांव में इटली से एक युवक लौटा है। वह वहां पर नौकरी कर रहा था। ईटली में कोरोना का कहर बरप रहा है जिसके चलते केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा इटली से आए नागरिकों को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र गैलासर की टीम ने रामदेव सिंह व उसके परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य की जांच की, जिसमें सभी स्वस्थ पाए गए।
मकराना. गैलासर में परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण करने पहुंची टीम।