पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Holi Affection Meeting Ceremony Of Maheshwari Society

माहेश्वरी समाज का हुआ होली स्नेह मिलन समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पतबतसर| कस्बे के माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी समाज का होली स्नेह मिलन समारोह पूर्व चेयरमैन श्रीभगवान बंग के मुख्य अतिथि एवं कमल किशोर मूंदड़ा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। समाज अध्यक्ष दिनेश लखोटिया ने समाज में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार की आवश्यकता पर बल दिया। कन्हैया लाल काबरा ने सामाजिक सरोकार रखने वाले समारोह में प्रत्येक व्यक्ति की उपस्थिति पर जोर दिया। शिवरतन मोदी, सावित्री मालपानी, पार्षद शोभा मूंदड़ा ने भी विचार रखे। महिला मंडल की अध्यक्षा कांता बंग ने समाज को होली की शुभकामनाएं प्रेषित की। समारोह में नागौर जिला उपाध्यक्ष रामस्वरूप मोदी, नरेंद्र राठी, मनीष बियानी, राधेश्याम मानधनिया, कमल भांगड़िया, पूर्व पार्षद नरेंद्र राठी, देव कुमार बंग, विजय कुमार डोडिया, श्यामसुंदर डोडिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...