पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

चारभुजा नाथ मंदिर में होली का शृंगार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

होली पर्व पर मंगलवार को चारभुजा मंदिर में ठाकुरजी की प्रतिमा का शृंगार किया गया। इस दौरान पंडितों की टोली ने ठाकुरजी की भव्य झांकी सजाई जिसमें ठाकुरजी केसर, गुलाल व फूलों से होली खेल रहे हैं। झांकी में गणिकाओं को हाथ में पिचकारी पकड़ाई गई जबकि ठाकुरजी की प्रतिमा के समक्ष भी केसर, गुलाल व चांदी की पिचकारी रखी गई। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं ने भगवान चारभुजा नाथ की झांकी के दर्शन किए एवं विश्व में सुख शांति व समृद्धि की कामना की।

नावां सिटी| शहर सहित क्षेत्र के गांवों में सोमवार को होली व मंगलवार को धुलंडी का पर्व मनाया गया। शाम को शहर के झंडा चौक से जुलूस के रूप में लोग नदी परिसर पहुंचे। जहां पूजा अर्चना के बाद होलिका दहन किया गया। श्रद्धालुओं ने होली की पूजा कर बडकुल्यों की मालाएं अर्पित करने के साथ नए धान्य की बालिया सेक कर मंगल कामनाएं की। मंगलवार को लोगों ने एक दूसरे के रंग, अबीर व गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाइयां दी। दोपहर 12 बजे तक बाजार बंद रहे। युवाओं की टोलियां चंग एवं रंगों के साथ नाचती गाती हुई हुड़दंग करती नजर आई।

नावां. धूमधाम से गुलाल के साथ होली खेलते युवा व बच्चे।

मकराना. होली पर सजाई गई ठाकुरजी की मनोरम झांकी।
खबरें और भी हैं...