- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Holi Game Water Saving Message From Flowers In Ceremony
समारोह में फूलों से होली खेल पानी बचाने का संदेश
श्रीबालाजी में ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने शनिवार को होली मिलन समारोह मनाया। जहां फूलों से होली खेलकर पानी बचाने का संदेश दिया। उपसरपंच हेमन्त शर्म ने बताया कि श्रीबालाजी ग्राम पंचायत के जगदम्बा चाैक में समारोह मनाया। पानी बचाने का संदेश देते हुए फूलों से होली खेली। होली की एक दूसरे को शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में होली सुनने के लिए कई आसपास के लोग भी पहुंचते हैं गौरतलब है कि श्री बालाजी में होली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है रात्रि 3 बजे तक लोग होली गायन में लगे रहते हैं इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ एकत्रित होती है तथा लोग राजस्थानी भाषा में रंग बिरंगी गायन के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन करते हैं।
नागौर| सैनिक क्षत्रिय माली संस्थान के तत्वावधान में 8 मार्च को होली स्नेह मिलन व कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के अध्यक्ष रामस्वरूप पंवार ने बताया कि गत माह 9 फरवरी को माली संस्थान द्वारा द्वितीय सामूहिक विवाह का आयोजन संपन्न किया गया। यह कार्यक्रम माली सैनी समाज नागौर के कार्यकर्ताओं, भामाशाह व विशिष्ट अतिथियों की सक्रिय भूमिका के कारण से सफल हो सका। इसलिए रविवार शाम 4 से 7 बजे तक होली स्नेह मिलन व कार्यकर्ता सम्मान समारोह रखा गया है।