- Hindi News
- National
- Merta News Rajasthan News Holi Howrah X No Room In Crowds Entered Into Reserved Coaches
होली : हावड़ा एक्स. में नो रूम आरक्षित कोचों में भी घुसी भीड़
होली के त्योहार पर यूपी, बिहार जाने वाली ट्रेन हावड़ा एक्सप्रेस में इन दिनों भारी भीड़ चल रही है। विशेषकर जोधपुर से हावड़ा व बीकानेर से मेड़ता रोड तक तथा जोधपुर-वाराणसी के जनरल कोचों में पैर रखने तक की जगह नहीं मिल रही है। यात्रियों को मजबूरी में शौचालय के पास बैठकर यात्रा करनी पड़ रही है। तो दूसरी ओर आरक्षित कोचों में भी जबरदस्ती यात्री घुस रहे हैं। ऐसे में पुलिस कर्मियों व टीटीई को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि आरक्षित सीट वाला यात्री भी अपनी सीट तक नहीं पहुंच पा रहा है। स्लीपर कोच में भारी भीड़ होने से कंफर्म टिकट वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को जोधपुर-हावड़ा में वेटिंग पूरी होने के साथ ही ट्रेन नो रूम हो गई। यानि वेटिंग का टिकट भी जारी नहीं किया गया।
मेड़ता रोड. हावड़ा लिंक एक्सप्रेस में उमड़ी यात्रियों की भीड़।