- Hindi News
- National
- Kuchaman News Rajasthan News Holi Phagotsav Begins Shekhawati Artists Perform On The Chang
होली फागोत्सव का आगाज, शेखावाटी के कलाकारों ने दी चंग पर प्रस्तुतियां
होली पर्व को लेकर नगर पालिका एवं संस्कृति जागरण समिति के संयुक्त तत्वाधान में चार दिवसीय होली फागोत्सव कार्यक्रमों का शनिवार देर रात्रि आगाज हुआ। मुख्य बस स्टैंड पर शनिवार रात्रि में फतेहपुर शेखावाटी के कलाकारों ने बांसुरी एवं चंग पर महिला-पुरुष नृत्य, राजस्थानी लोक संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान कलाकार सज्जन कुमार सैनी एवं उनकी टीम ने फाल्गुनी गीतों की प्रस्तुतियां दी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरीश कुमावत, नाथूराम कड़वा, पालिकाध्यक्ष राधेश्याम गट्टाणी थे। इस अवसर पर पालिका की मेला व उत्सव समिति के अध्यक्ष गोपाल कुमावत, संस्कृति जागरण समिति के महामंत्री मोहनलाल सोनी, पार्षद हेमराज चावला, डॉ. सलीम राव मौजूद रहे।
डीडवाना में फागोत्सव का आयोजन
डीडवाना| स्थानीय कुचामन रोड स्थित श्रीनिकेतन में भजन संध्या व फागोत्सव नागौरिया मठ के पीठाधीश्वर स्वामी विष्णुप्रपन्नाचार्य महाराज के सान्निध्य में आयोजित हुआ। इस मौके पर चंग की धमाल पर होली के गीतों के प्रस्तुतियां दी गई। इस दौरान बनवारी काकड़ा, महेन्द्र पुरोहित, राजेन्द्र पसारी, महेश टाक सहित अनेक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रही। इसी प्रकार श्याम महाराज मंदिर में भी फागोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया।
बाल संस्कार केन्द्र में मनाया फागोत्सव, बधाई भी दी
नावां सिटी| शहर के राधा-कृष्ण भगवान में मंदिर में रविवार को बाल संस्कार केन्द्र में धूमधाम से फागोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर दो बालिकाओं का जन्मदिवस वैदिक परम्पराओं से मनाया गया। गोपालकृष्ण महाराज के सानिध्य में आयोजित होने वाले बाल संस्कार केन्द्र में उपस्थित विद्यार्थियों ने एक-दूसरे के रंग लगाकर होली त्योहार की बधाई दी। इस अवसर पर नोबल शिक्षण संस्थान समिति के अध्यक्ष मोतीराम मोरवाल ने चंग पर थाप देने के साथ ही होली के गीत गाए तथा फागोत्सव के रंग बिखेरे। कार्यक्रम के दौरान दो बालिकाओं के जन्म दिवस पर दीपक प्रज्जवलित कर वैदिक परम्पराओं के साथ जन्म दिवस मनाया गया। इसके पश्चात समस्त बच्चों व उपस्थित शहर के गणमान्य नागरिकों ने होली का त्योहार गुलाल व भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कुमावत युवा शक्ति के अध्यक्ष राजेश कुमावत, भीकमचंद घोड़ेला, नवरतन मोरवाल आदि मौजूद रहे।
नावां सिटी| यहां बाग के गणेश मंदिर के सामने सोमवार की शाम को गोधुली बेला में होलिका दहन किया जाएगा। नगरपालिका स्वास्थ्य निरीक्षक प्रदीप व्यास ने बताया कि झण्डा चौक से सभी कस्बेवासी बैण्ड बाजे के साथ शाम छह बजे नदी परिसर में होलिका दहन के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां गणेश मंदिर के सामने शाम लगभग साढे छह बजे विद्वान पण्डितों की ओर से भक्त प्रहलाद की पूजा-अर्चना के बाद होली जलाई जाएगी। इसी प्रकार शहर की न्यू कॉलोनी, व्यास कॉलोनी व राम-लक्ष्मण कॉलोनी में भी अलग-अलग होलिका दहन किया जाएगा। होलिका दहन के बाद लोग गेहूं की बालियां सेककर सदैव खुशहाली की कामना करेंगे। इस अवसर पर एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जाएगी। धुलंडी के अवसर पर मंगलवार को दोपहर बारह बजे तक रंग-गुलाल से होली खेली जाएगी। दोपहर बारह बजे बाद जलापूर्ति शुरू होने पर सभी लोग स्नान कर नए वस्त्र धारण कर होली की रामा-श्यामा करने के साथ ही यथा योग्य अभिवादन करेंगे।
लाडनूं | स्थानीय जैन समाज की महिलाओं ने होली के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में गीत-गायन, नृत्य तथा लघु नाटक मंचन किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई की अध्यक्षा शांति देवी दूधोड़िया ने कहा कि छोटे शहरों में त्योहारों को मनाने संबंधी नवाचारों का स्वागत होना चाहिए। इस दौरान संतोष गोलछा, तारा बोथरा, कंचन चौरडिय़ा, निर्मला दूगड़, मधु भंसाली, अनिता खटेड़, प्रीति मुणोत एवं सपना जैन, प्रीति मुणोत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
लघु नाटक मंचन किया गया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुई। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस दौरान तेरापंथ महिला मंडल चेन्नई की अध्यक्षा शांति देवी दूधोड़िया ने कहा कि छोटे शहरों में त्योहारों को मनाने संबंधी नवाचारों का स्वागत होना चाहिए। इस दौरान संतोष गोलछा, तारा बोथरा, कंचन चौरडिय़ा, निर्मला दूगड़, मधु भंसाली, अनिता खटेड़, प्रीति मुणोत एवं सपना जैन, प्रीति मुणोत सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
धर्म समाज
लाडनूं. रंगारंग कार्यक्रम में जैन समाज की महिलाएंं।
कुचामन सिटी कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देते शेखावाटी के कलाकार।
नावां. चंग की थाप पर गीत गाकर फागोत्सव मनाते बच्चें व अतिथि।