पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Parbatsar News Rajasthan News Holi Played With Prisoners In Parbatsar Sub Jail

परबतसर उप कारागृह में बंदियों के साथ खेली होली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परबतसर| होली पर्व पर लोगों ने एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। विधायक रामनिवास गावड़िया ने भी होली पर्व पर लोगों से जनसंपर्क कर होली की बधाई दी। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ विधायक सेवा केंद्र पर गुलाल रंग लगाकर होली खेली। पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया भी होली पर्व पर अपने पैतृक गांव किनसरिया में रहे। लायंस क्लब परबतसर के तत्वावधान में उप कारागृह में 200 बंदियों के साथ रंगों का त्योहार होली मनाई गई। इस दौरान बंदियों व स्टाफ के साथ क्लब सदस्यों द्वारा रंगों की बौछार की गई। इस दौरान जेलर निसार अहमद, क्लब अध्यक्ष रामेश्वर लाल टाक, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सोनी, उपाध्यक्ष द्वितीय नरेंद्र जयपाल, नीलकमल अग्रवाल, अशोक गौड़, राजकुमार मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...