पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

होली स्नेह मिलन का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राठौड़ी कुआं स्थित पुष्करणा ब्लॉक में तीसरे वर्ष होली स्नेह मिलन के तहत होली गीत गायन का आयोजन शुक्रवार शाम को हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत में सबसे पहले महेन्द्र छंगाणी व देवेन्द्र बोहरा ने गणेश पूजन कर आरती की। इसके बाद हरनारायण बोहरा, कैलाश मूथा, शिवप्रकाश आचार्य व जगदीश बोहरा ने आगंतुकों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दरम्यान दामोदर दयाल मूथा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। पुष्करणा ब्लाॅक के विमल बोहरा व घनश्याम जोशी ने बताया कि वर्ष 2018 में इस ब्लॉक की स्थापना के साथ ही होली पर हर वर्ष कार्यक्रम आयोजित होता है।

खबरें और भी हैं...