पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

तैश में आए पति ने किया उस्तरे से हमले का प्रयास

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दहेज प्रताड़ना एवं भरण पोषण के लिए हुई मुकदमेबाजी की रंजिश को लेकर तैश में आए एक सिरफिरे पति ने शुक्रवार को अपनी प|ी पर उस्तरे से हमले का प्रयास किया। गनीमत रही इस उस्तरे के हमले से महिला बच गई, लेकिन वह आरोपियों की मारपीट एवं गाली गलौच से नहीं बच गई। आरोपियों ने महिला के साथ उसके पिता से भी मारपीट कर डाली। इससे सर्किल पर भारी संख्या में लाेगों का जमावड़ा भी लग गया। एक विवाहिता ने महिला थाना पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि दहेज की मांग को लेकर पति एवं ससुराल पक्ष ने मारपीट करते हुए बेघर कर दिया है। इसके अलावा बेटे के भरण पोषण की मांग भी की हुई है। इसके चलते लंबे समय से मुकदमाबाजी चल रही है। इन्हीं प्रकरणों के चलते वह शुक्रवार को न्यायालय में आई थी। यहां से जब वह अपने पिता के साथ जाने लगी तो गुमानसिंह सर्किल के पास उसका पति गोगेलाव निवासी अशोक कुमार पुत्र हनुमान प्रसाद तथा छोटमल नाई एकराय होकर आए और आते ही गाली गलौच करने लगे। इसी दरम्यान अशोक कुमार ने जान से मारने की नियत से अपनी प|ी पर उस्तरे से हमला किया। इससे महिला पीछे हट गई। इससे वह आरोपी के हमले से तो बच गई। बचाव में महिला का पिता आया तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट व गाली गलौच की। महिला ने रिपोर्ट में बताया कि उसने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा रखी है। इससे वह रंजिशवश हमला करने पर आमादा है।

खबरें और भी हैं...