पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kuchaman News Rajasthan News In Kuchaman Block 6099 Candidates Appeared For 10th Board Exam 105 Absent

कुचामन ब्लॉक में 6099 परीक्षार्थियों ने दी 10वीं बोर्ड परीक्षा, 105 रहे अनुपस्थित

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कथा व 8 वीं बोर्ड की परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुर्ई। 10वीं कक्षा बोर्ड की परीक्षा में कुचामन ब्लॉक में 6204 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से पहले दिन आयोजित हुई परीक्षा में 6099 विद्यार्थी उपस्थित हुए। 10वीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर कुचामन शहरी क्षेत्र में 5 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई। बोर्ड परीक्षा को लेकर परीक्षा केन्द्रों पर 2 पुलिस गार्ड भी तैनात रहे। राजकीय जवाहर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं नोडल अधिकारी राकेश फगोड़िया ने बताया की 10 वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का संग्रहण केन्द्र राजकीय जवाहर स्कूल में बनाया गया है। इस संग्रहण केन्द्र पर अनेक परीक्षा केन्द्रों की उत्तरपुस्तिकाएं जमा होगी। संग्रहण केन्द्र की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाएं गए है जो माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की निगरानी में है एवं सुरक्षा के लिए पुलिस गार्ड हर समय यहां तैनात है। इसी तरह गुरूवार को 8 वीं बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुई जिसमें 60 हजार 933 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए। कुचामन डाइट के जिला परीक्षा प्रभारी मदनलाल चौधरी ने बताया की जिले में आठवीं बोर्ड की प्रांरभिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। उन्होंने बताया की जिले के 14 ब्लॉकों पर कुल 424 परीक्षा केन्द्र बनाए गए जहां विद्यार्थियों ने पहले दिन अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।

लाडनूं में 18 केंद्रों पर 4185 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा तो बोरावड़ में 1356 परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे

बोरावड़| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा तथा डाइट की 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हुई। कस्बे में दोनों परीक्षाओं के संचालन के लिए राउमावि व राबाउमावि में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। बोरावड़ में 8वीं कक्षा की परीक्षा में 654 तथा 10वीं कक्षा की परीक्षा में 702 विद्यार्थियों ने भाग लिया। केंद्राधीक्षक रामसिंह नेत्रा ने बताया कि उनके विद्यालय में कक्षा 8 के 411 तथा कक्षा 10 के 415 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं राबाउवि के केंद्राधीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा के अनुसार बालिका विद्यालय में 8वीं कक्षा के 243 तथा 10वीं कक्षा के 287 परीक्षार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में भाग लिया। गुरुवार को प्रथम दिन अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ।

दयालपुरा। 10वीं व 8वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं गुरुवार से शुरू हुई। स्थानीय राउमावि के केंद्राधीक्षक श्रवण कुमार ने बताया कि कक्षा 10वीं में 193 में से 189 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। कक्षा 8वीं में 108 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। कक्षा 10वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ था।

ठठाना मीठड़ी| कस्बे के राउमावि गुरुवार को 10वीं व 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुई। प्रधानाचार्य डॉ. संजय कुमार भार्गव ने बताया कि गुरुवार को प्रथम पारी में 10वीं कक्षा का पहला पर्चा अंग्रेजी विषय का हुआ। जिसमें 296 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं दूसरी पारी में कक्षा 8वीं में 183 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। आठवीं कक्षा का भी अंग्रेजी का पर्चा 2 बजे से 4 बजे तक हुआ।

मारवाड़ बालिया| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं व 8वीं बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से प्रारंभ हुई। कस्बे के राउमावि में परीक्षा केंद्र बनाया गया।

लाडनूं| राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के निर्देशानुसार सालाना बोर्ड की माध्यमिक परीक्षा गुरुवार को सुबह की पारी में उपखण्ड क्षेत्र के 18 केंद्रों पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 4245 में से 4185 परीक्षार्थी उपस्थित रहे तथा 60 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे।

दयालपुरा. ग्राम के परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकलती बालिकाएं।

मारवाड़ बालिया. बोर्ड परीक्षा देने के बाद केंद्र से बाहर जाते विद्यार्थी।

लाडनूं. राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में परीक्षा देकर लौटते विद्यार्थी।

कुचामन सिटी. 10वीं बोर्ड की परीक्षा देकर आएं विद्यार्थी चर्चा करते हुए।
खबरें और भी हैं...