पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Chhoti Khatu News Rajasthan News In Need Of Support For Treatment Of Bed Time Khilary For 6 Years

6 साल से बिस्तर पर पड़े खिलेरी को इलाज के लिए सहायता की दरकार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के निकटवर्ती खरवालिया बगरवालिया गांव के रामनिवास खिलेरी पुत्र मोहनराम खिलेरी उम्र 43 साल पिछले 6 सालों से दूसरे के सहारे जीवन बीता रहा है। जानकारी अनुसार खिलेरी 6 साल से बिस्तर पर पड़ा हुआ है। घर की आर्थिक हालत भी बहुत खराब है। उसके दो छोटे बच्चे भी हैं। सरकारी योजना के तहत खाद्य सुरक्षा से केवल गेंहू मिलते हैं वही दिव्यांग पेंशन जरूर आती है। पीड़ित की प|ी कमला देवी रोते हुए केवल यही बोल पाई कि हमसे राम रूठा हुआ है। पता नहीं और क्या क्या दिन दिखाने बाकी रह गए है। मेरे पति पहले पत्थरों की खान में काम करते थे। अब सिलिकोसिस से पीड़ित है। इलाज को सरकारी सहायता नहीं मिल रही है। खरवालिया गांव के सैकड़ों लोग वहां पहुंचे। गांव के रामनिवास बाजड़ोलिया ने आर्थिक सहयोग करते हुए 5100 रुपए सहयोग के रूप में दिए।

आर्थिक सहायता के रूप में 5100 रुपए की राशि देते हुए रामनिवास।
खबरें और भी हैं...