पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Income Tax Survey Demanded Bribe To Show Less

आयकर सर्वे कम दिखाने को मांगी थी रिश्वत, ~4 लाख लेते सीए व आयकर के दो अफसर गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीबीआई टीम गुरुवार को पकड़े गए दो आयकर विभाग के अधिकारियों और एक सीए को लेकर जोधपुर के लिए रवाना हो गई। इससे पहले सीबीआई की टीम ने सुबह से ही आयकर विभाग के कार्यालय और सीए सुरेश पारीक के निवास स्थान पर डेरा जमाए रखा।

इस दौरान दो अफसरों आयकर अधिकारी वार्ड एक नागौर लक्ष्मणसिंह और इंस्पेक्टर प्रेमसुख डिडेल को भी टीम साथ ही लेकर बैठी रही। कार्रवाई के दौरान परिवादी सदाकत अली भी मौके पर ही रहा। दोनों अधिकारियों पर सीए पारीक के माध्यम से वसूली करने के आरोप है। जिसके बाद जोधपुर की टीम ने यह कार्रवाई की थी। जोधपुर के सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार इनकम टैक्स अधिकारी सहित तीनाें पर चार लाख रुपए की रिश्वत का अाराेप है। इस संबंध केस रजिस्टर्ड किया गया है। मामले में धारा 120 बी अाईपीसी और सेक्शन सात में कार्रवाई की गई है।

बुधवार सुबह ही पहुंच गई थी सीबीआई की टीम


बुधवार रात इनकम टैक्स कार्यालय नागौर में छापा मारने की कार्रवाई की थी। जिसमें तीनों को पकड़ा गया। सुबह आयकर विभाग के कार्यालय को भी जांच में लाया गया था। इसके बाद दोपहर को करीब डेढ़ बजे सीबीअाई तीनों को लेकर जोधपुर के लिए रवाना हो गई।


ऑफिस के बाहर नसीहतों के सूचना बोर्ड...

भास्कर

5 लाख रुपए मांगने का था आरोप

सीबीआई के अनुसार इन अधिकारियों पर आरोप था कि इन्होंने रिश्वत के रूप में 5 लाख की डिमांड व्यापारी से की थी। यह डिमांड सीए के माध्यम से की गई थी। यह डिमांड गत दिनों हुए आयकर सर्वे में सामने आए तथ्यों को छुपाने की एवज में मांगी गई थी। शिकायतकर्ता से जानकारी लेने के बाद सीबीआई ने अपना जाल बिछाया। सीए को कार्रवाई के दौरान पैसे की मांग और रिश्वत की राशि लेते हुए पकड़ा गया। जांच में सामने आया कि एक आयकर अधिकारी और इंस्पेक्टर भी इसमें शामिल है। जिनको भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में अधिकारियों के निवास स्थानों, कार्यालयों सहित दस स्थानों पर जांच टीम ने कार्रवाई की। जिसमें नागौर सहित जयपुर और मेड़तासिटी में कार्रवाई भी शामिल थी। सीबीआई तो वहां से भी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे है। आरोपियों को सीबीआई के स्पेशल जज के सामने पेश किया जाएगा।

नागौर. रिश्वत के आरोप में सीए के निवास से पकड़े गए आरोपियों को बाहर लाती सीबीआई की टीम।

ऐतिहासिक सफलता के 23 वर्ष

हर शुक्रवार बड़ी खबर

विशेष

आयकर सर्वे के नाम पर धमकी दे ऐंठे रुपए

बताया जा रहा है कि सीए सुरेश पारीक इस पूरे मामले में दलाल की भूमिका निभा रहे थे। सूत्रों की माने तो आयकर विभाग के कर्मियों को भी सीबीआई ने जांच के दायरे में रखा है। गत सप्ताह 4 मार्च को आयकर विभाग ने कार्रवाई की थी। जिसमें दो व्यापारियों के यहां आयकर सर्वे किया गया था। दोनों व्यापारिक समूहों की ओर से करीब 3 करोड़ रुपए की अघोषित आय सरेंडर करने की गई थी। इसी मामले में आरोपी एक व्यापारी से रिश्वत मांग रहे थे। जिन व्यापारियों के यहां कार्रवाई की गई उनमें से एक के गिरफ्तार सीए खाता संभालता था। बताया ये भी जा रहा है कि सीए पारीक इसी व्यापारी का एकाउंट का काम देखता था। उसी ने आयकर विभाग के साथ मिलकर योजना बनाई थी। सीए ही व्यापारी को आयकर के नाम से डराकर अधिकारियों को रिश्वत देने के लिए सहमत कर रहा था।

सीए के निवास पर व्यापारी ने रुपए सौंपे, दोनों अधिकारी आस पास ही मौजूद थे, तीनों को एक जगह ही बुलाकर पकड़ा

गिरफ्तार हो चुके आयकर अधिकारी लक्ष्मणसिंह के ऑफिस में बने केबिन के बाहर विभाग के ही ध्येय वाक्य आयकर दीजिए...सुख की नींद सोईये लिखे थे। इन नसीहतों को व्यापारियों के साथ अमल में लाने के बजाय विभाग के अधिकारी कुछ और ही कर रहे थे।
खबरें और भी हैं...