पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इंद्रा काॅलाेनी मेंे बुजुर्ग महिला जमना बाई का किया सम्मान

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के इंद्रा काॅलाेनी में रविवार काे बड़ी संख्या में महिलाओं ने महिला दिवस के मौके पर सबसे बुजुर्ग महिला जमना बाई गौड़ को साड़ी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर महिलाओं ने फागोत्सव मनाया। जिसमें कई भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर पुष्पलता सोनी, पुष्पलता गहलोत, मंजू शर्मा, मंजू सिलोका, ममता सोनी, तनुजा शर्मा, निहारिका जोशी, किरण जोशी, शोभा सोनी आदि महिलाओं ने मिलकर आयोजन का सफल बनाया। इस दौरान ने चंदन मोहन व आयुष शर्मा ने ढोलक से कार्यक्रम को रोचक बनाया। कृषि विज्ञान केंद्र अठियासन द्वारा रविवार को महिला दिवस के मौके पर गुड़ला ग्राम में कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मुख्य अतिथि सरपंच कमलेश देवी, ईरा देवी एएनएम विशिष्ट अतिथि रही। वहीं डॉ. गोपीचंद सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस दाैरान डाॅ. बाबूलाल, पुष्पा कुमावत, बरखा गुप्ता मौजूद रहे।

जायल | ग्राम पंचायत जायल के सभागार कक्ष में सरपंच जगदीश कड़वासरा की अध्यक्षता में महिला दिवस मनाया। साथ ही परिवार में बेटी जन्म पर पर्व मनाने, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कड़वासरा ने कहा- कि होली पर्व पर सामाजिक सौहार्द, प्रेम और भाई चारे के साथ मनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी लुणाराम, सुपरवाइजर वंदना शर्मा, अनिल पाराशर, वार्ड पंच सहित अन्य ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...