- Hindi News
- National
- Ren News Rajasthan News Information About The Plans Given To The Administrators In The Camp
शिविर में व्यवस्थापकों को दी योजनाओं की जानकारी
मेड़ता सिटी। (आंचलिक)| इफ्को की ओर से गुरुवार को व्यवस्थापक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि इफ्को उप महाप्रबंधक किशन सिंह थे। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में सहायक कृषि निदेशक कुचामनसिटी रेखा कुमावत, कृषि अधिकारी कमलेश चौधरी, क्षेत्रीय अधिकारी लालाराम चौधरी मेड़ता, सुनील यादव, सोहनलाल आदि मौजूद रहे। शिविर में जिले भर के सहकारी समिति व्यवस्थापकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उर्वरक अग्रिम भंडारण, जिले में उर्वरक मांग आदि के बारे में विचार-विमर्श किया गया। इस मौके पर लालाराम चौधरी ने बताया कि जिले में उर्वरक की कमी नहीं आए इफ्को द्वारा उर्वरक का अग्रिम भंडारण किया जा रहा है। किसानों को आय दुगनी करने के संबंध में उपाय बताए।