पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Ladnu News Rajasthan News Informed About Its Religious Importance On Organizing Kamal Ghumar In Ladnun

लाडनूं में कमल घूमर का आयोजन पर इसके धार्मिक महत्व की जानकारी दी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यहां कमल सैनी चौक में लाडनूं की प्रसिद्ध कमल घूमर का शुभारंभ शनिवार रात्रि में किया गया। रघुवीरसिंह राठौड़ की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूनमचंद मारोठिया थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़, पूर्व बैंक अधिकारी प्रेमसुख टाक, पार्षद सुमित्रा आर्य, सैनी समाज के अध्यक्ष मुरली मनोहर टाक, पूर्व अध्यक्ष हिम्मताराम टाक, अनुसूचित जाति परिषद के प्रदेश सचिव कालूराम गैनाणा, डालमचंद सांखला, रामनिवास जांगिड़, सराजुद्दीन गौरी आदि थे। कार्यक्रम में अतिथियों ने फीता काट कर एवं ढोल पर डंका लगाकर घूमर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह, प्रेमसुख टाक, डाॅ. वीरेंद्र भाटी मंगल व जगदीश यायावर ने होली के धार्मिक, सांस्कृतिक व वैज्ञानिक महत्व पर प्रकाश डाला तथा घूमर के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि होलिका जलाने की परम्परा मौसमी बीमारियों और कीटाणुओं-विषाणुओं को नष्ट करके आरोग्यता प्रदान करने की भी प्रक्रिया है। कार्यक्रम में सैनी समाज के मंत्री महावीर प्रसाद तंवर, भंवरलाल महावर, बाबूलाल सांखला, पन्नालाल टाक, विकास गंगवाल, रामनिवास टाक, जंवरीमल पंवार, सत्यनारायण सांखला, महेन्द्र आर्य, धर्मेंद्र आर्य, पवन आर्य, राजकुमार सांखला, विशाल सैनी, रविन्द्र सैनी, धर्मचंद सैनी, तुलसीराम महावर, दुलीचंद टाक, पुखराज चौहान, भंवरलाल चौहान, गुलाबचंद चौहान, विजयसिंह चौहान, विजय सैनी, बाबूलाल सांखला, रविन्द्र सिंह सांखला, सोहनलाल सांखला, हरिओम टाक आदि उपस्थित थे। प्रसिद्ध होली गायक भगवती प्रसाद भोजक, राहुल भोजक व राजकुमार नागपुरिया ने सदर बाजार स्थित होली-अखाड़ा में होली के गीतों की स्वर लहरियां बिखेरी।

लाडनूं. सम्बोधित करते हुये भाजपा जिलाध्यक्ष एवं मंचस्थ अतिथि।
खबरें और भी हैं...