पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बाइक की टक्कर से घायल मासूम की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बाइक की टक्कर से घायल बच्चे की इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर बेरी कलां के एक व्यक्ति ने नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। मौलासर थाने के एएसआई सीताराम मीणा ने बताया कि प्रार्थी मोहम्मद नफीस पुत्र बाबू स्या ने मामला दर्ज करवाकर बताया कि 7 मार्च 2020 को उसका भतीजा मोहम्मद जफर उम्र साढ़े चार वर्ष घर के बाहर खेल रहा था। इस दरम्यान शराब पीकर बाइक चला रहे छोटी बैरी निवासी सागरमल पुत्र गूलाराम बनबागरिया ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मार दी, जिसके कारण बच्चा घायल हो गया, जिसे डीडवाना से नाजुक स्थिति होने पर जयपुर रेफर कर दिया गया, लेकिन इलाज के दौरान 9 मार्च को मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...