पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • PHEE News Rajasthan News Introduced On Twitter 6 Months Ago Dp Changed As Party Changed Scindia Was An Investment Banker

6 महीने पहले बदला था ट्विटर पर परिचय, पार्टी बदलते ही बदली डीपी, इन्वेस्टमेंट बैंकर थे सिंधिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

_photocaption_बेटे महाआर्यमान, बेटी अनन्या राजे और प|ी प्रियदर्शिनी के साथ ज्योतिरादित्य*photocaption*

जन्म- 1 जनवरी 1971

शिक्षा- ग्रैजुएशन इन इकोनॉमिक्स (हार्वर्ड यूनि.), एमबीए (स्टैनफोर्ड स्कूल ऑफ बिजनेस)

संपत्ति- लगभग 370 करोड़ रुपए

प|ी- प्रियदर्शिनी राजे

49 साल के ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छह महीने पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर परिचय बदल दिया था। नए परिचय में कांग्रेस का कहीं कोई जिक्र नहीं था। अपने नए परिचय में क्रिकेट जिज्ञासु और जनसेवक लिखा था। हालांकि सिंधिया ने उस वक्त कांग्रेस छोड़ने जैसी किसी भी बात से इंकार किया था। सिंधिया ने बीजेपी में शामिल होने के बाद अपने मन की बातें कीं। सितंबर 2001 में ज्योतिरादित्य के पिता और कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। 2002 में गुना से पहली बार लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद बने थे। बीजेपी में शामिल होने के साथ ही सिंधिया ने अपने ट्विटर अकाउंट और फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल पिक बदल दी है। सिंधिया की वेबसाइट भी अपडेट हो रही है। ज्योतिरादित्य सिंधिया की शुरुआती पढ़ाई कैम्पियन स्कूल मुंबई और फिर दून स्कूल देहरादून में हुई। उसके बाद पढ़ाई करने के लिए अमेरिका चले गए। अमेरिकन इन्वेस्टमेंट फर्म मैरी लिंच के साथ काम किया। मॉर्गन स्टेनले के न्यूयॉर्क, हांगकांग और मुंबई ऑफिस में रहे। दिसंबर 1991 में प्रियदर्शिनी से दिल्ली में मुलाकात हुई। उसके बाद दिसंबर 1994 में शादी हो गई।

ज्योतिरादित्य कार रेसिंग का कोर्स कर चुके हैं। वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर भी हैं। उनका पसंदीदा खेल क्रिकेट, बिलियर्ड और पोलो है। इसके अलावा उन्हें विंटेज गाड़ियां खासी पसंद हैं। उन्हें महापुरुषों और सफल व्यक्तियों की ऑटोबायोग्राफी के साथ ही फायनेंस विषय से संबंधित किताबों में दिलचस्प है। सिंधिया 35.32 करोड़ की निजी संपत्ति के साथ ही 337 करोड़ की पैतृक चल-अचल सम्पत्ति के मालिक है। इसमें 11.71 करोड़ की ज्वैलरी सहित 40 करोड़, 86 लाख रुपए की चल संपत्ति और 297 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति। 10 लाख रुपए के शेयर। 1960 मॉडल की बीएमडब्लयू खास पसंद है। ग़ौरतलब है कि परिवार की 25 हज़ार करोड़ की पैतृक सम्पत्ति पर भी आपसी विवाद चल रहा है।

चर्चा में ज्योतिरादित्य सिंधिया क्योंकि भारतीय जनता पार्टी जॉइन की। सिंधिया 18 साल तक कांग्रेस में रहे।
खबरें और भी हैं...