पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Makrana News Rajasthan News Jalsa Program Organized When 6 Children Are Hafiz E Quran

6 बच्चों के हाफिज-ए-कुरआन होने पर जलसा कार्यक्रम का आयोजन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर के जामिया रोड़ स्थित जामिया हनफिया नजमिया उलूम में बुधवार को छ: बच्चों के हाफिज-ए-कुरआन होने पर जलसा आयोजित कर उनकी दस्तारबंदी की गई। जलसे की सदारत पीर की दरगाह मस्जिद के इमाम मौलाना अलीमुद्दीन ने की। जबकि मौलाना गुलाम सैय्यद अली मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान हाफिज होने वाले बच्चों एवं उनके अभिभावकों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। बच्चों के परिजनों ने भी उनके गुरुजनों को मालाएं पहनाकर आभार व्यक्त किया। जलसे में तकरीर करते हुए मौलाना गुलाम सैय्यद अली ने कहा कि अपने दिल में कुरआन को बसाकर अपने तक समित नहीं रखें। इस इल्म को आगे से आगे बढ़ाए। हाफिज मोहम्मद, हसन रांदड़, मोहम्मद अकरम, मोहम्मद शोएब आदि ने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने गुरुजन एवं अभिभावकों को दिया। जिसके बाद सभी हाफिज बच्चों की दस्तारबंदी कर कुरआन की तिलावत के बाद देश में अमन-चेन एवं आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई। इस दौरान मदरसा प्रबंधक कमेटी एवं पदाधिकारियों सहित बच्चों के अभिभावक एवं रिश्तेदार मौजूद थे।

मकराना. जलसे में हाफिज की दस्तारबंदी करते हुए।
खबरें और भी हैं...