पांडोराई में जन आधार कार्ड वितरित किए
दयालपुरा| ग्राम पांडोराई में जन आधार कार्ड वितरित किए गए। भागीरथ राम खाखल ने बताया कि गांव में 68 जन आधार कार्ड वितरित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को दयालपुरा में सुबह 11 बजे से 4 बजे तक जन आधार कार्ड वितरित किए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व सरपंच पूरणमल गुर्जर, सीताराम प्रजापत, हरिराम बाजिया, खेमचंद सहित ग्रामीण मौजूद रहे।