- Hindi News
- National
- Merta News Rajasthan News Jangid Became The President Of Merta Textile Trade Association
जांगिड़ बने मेड़ता कपड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष
मेड़ता कपड़ा व्यापार संघ की बैठक सोमवार को माहेश्वरी सेवा सदन में संरक्षक नीलम कोठारी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें रामेश्वर जांगिड़ को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही रामचरण अग्रवाल व ओमप्रकाश चौधरी को उपाध्यक्ष, कमल जैथलिया को सचिव, अशोक जांगिड़ को सह सचिव, दीनदयाल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वही राजू खदाव व मनीष निंबावत को संगठन मंत्री, रमेश सिखवाल को प्रचार मंत्री तथा नीलम कोठारी व रमेश बिड़ला को संरक्षक नियुक्त किया गया। सदस्य इस्लाम पठान ने बताया कि इनके अलावा 14 जनों को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया।