पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Nagaur News Rajasthan News Joshi Became The City President Of Seva Bharti And The Minister Made Prajapati

जोशी बने सेवा भारती के नगर अध्यक्ष तथा प्रजापति बने मंत्री

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सेवा भारती समिति द्वारा शुक्रवार को होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेवा भारती जिलाध्यक्ष उम्मेदराज शर्मा ने बताया कि शहर के मारुति नंदन शारदा बाल निकेतन विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सेवा भारती के जिला संरक्षक भवानी शंकर रांकावत जिला मंत्री हरिकिशन टाक ने दीप प्रज्वलित कर स्नेह मिलन समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जगदीश वैष्णव, जयेश रांकावत, राम सोनी ने होली से संबंधित गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष उमेदराज शर्मा ने संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर निर्णय लिया कि भारतीय नववर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा पिछड़ी बस्तियों की 151 कन्याओं का पूजन किया जाएगा। वहीं बैठक में कार्यकारिणी का गठन कर पवन जोशी को नगर अध्यक्ष तथा घनश्याम प्रजापति को नगर मंत्री का दायित्व दिया गया। साथ ही चंपालाल सांखला को जिला स्वास्थ्य आयाम प्रमुख तथा सह जिला कोषाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। इस अवसर पर प्रांत आयाम प्रमुख पुरुषोत्तम राजवंशी, महेंद्र खदाव, विवेक शर्मा, मुकेश डंडिया, नरेंद्र सोनी, किशन नारायण रांकावत, बृजमोहन बोहरा, नागर चंद भार्गव, सविता राजवंशी, किरण शर्मा, सुशीला भार्गव, ज्योति गोरा, प्रेसता डांगा, रेखा सोनी, वीणा जोशी आदि उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...