प्रतिमा प्राण-प्रतिष्ठा पर निकली कलश यात्रा
_photocaption_चुई| डेगाना तहसील के ग्राम गोरड़ी करणा के शीतला माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर दो दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। रामस्वरूप भांबू ने बताया कि गुरुवार को सुबह 10 बजे शीतला माता मंदिर परिसर में शीतला माता की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन हाेगा। वहीं बुधवार को निकली कलश यात्रा में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस मौके पर हीराराम भांबू, लिखमा राम मुवाल, धन्नाराम, चैनाराम भांबू, छोटूराम, पार्षद सीताराम बैंदा, गणेशा राम मंडवा, लिखमा राम चौकीदार, नरसी राम कटारिया, छोटूलाल प्रजापत, गेनाराम, जयराम लोमरोड़, जालाराम चोयल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।*photocaption*