- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Kasuri Name May Be Removed From Nagauri Paan Methi Exercise
नागौरी पान मैथी के आगे से हट सकता है कसूरी नाम, कवायद
विश्व प्रसिद्ध नागौरी पान मैथी के आगे का नाम कसूरी हटाया जा सकता है। यह प्रयास शुरू हो गए है। नागौरी पान मैथी को वैश्विक पहचान के लिए बीआर मिर्धा महाविद्यालय में 11 मार्च को एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में मैथी का आर्थिक महत्व, व्यवसायिक पहलू, भौगोलिक संकेचन प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा होगी। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति बीआर चौधरी, कोटा वर्धमान महावीर विश्वविद्यालय के कुलपति आरएल गोदारा, कलेक्टर दिनेश कुमार यादव, प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनु सिकरवर के साथ मैथी पर शोधकार्य के विशेषज्ञ, मैथी उद्यमी, किसान सहित क्षेत्र के जागरूक लोग भाग लेंगे। इस माैके पर किसान एवं व्यापारी का विशेषज्ञों के साथ इस क्षेत्र में आने वाली बाधाओं, भविष्य की योजनाओं एवं किसान के हितार्थ आवश्यक विषय पर संवाद कार्यक्रम का भी होगा। समापन सत्र मे विभिन्न विशेषज्ञों के अनुभव साझा किए जाएंगे। वहीं विकास के लिए संभावनाओं पर विचार-विमर्श होगा। डॉ. बुगासरा ने बताया कि नागौर महाविद्यालय का यह कार्यक्रम संपूर्ण नागौर जिले की वैश्विक पहचान बनाने में नींव का पत्थर साबित होगा।
कार्यशाला के दौरान भौगोलिक संकेतन के पंजीयन की आवेदन प्रक्रिया, मैथी की विशेषताएं, इसके आर्थिक महत्व एवं बाधाएं, किस्में, कीट प्रबंधन पर प्रस्तुतीकरण होगा।