पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Didwana News Rajasthan News Khakholi Tarpura 298 Patients Examined And Distributed Medicines In Medical Camp

खाखोली तारपुरा: चिकित्सा शिविर में 298 रोगियों की जांचकर दवा वितरित की

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गांव खाखोली तारपुरा में स्थित सेठ जीवणराम अग्रवाल धर्मशाला में निशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 298 रोगी लाभान्वित हुये। शिविर में नागौर के हड्डी रोग जोड़ विशेषज्ञ अनुराग पुनिया, पुष्पेन्द्र पारासर, मारवाड़ ग्रुप के चेयरमैन एवं चिकित्सक सोहन चौधरी, फिजियोथेरेपिस्ट राम प्रताप भाकर आदि ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच कर निशुल्क दवा का वितरण व परामर्श देते हुये रोग निदान के उपाय बतायें। आयोजक बंकटलाल सोनी ने बताया कि इस शिविर में बीएमडी केल्सियम जांच विकास शर्मा द्वारा निशुल्क की गई। शिविर में सुरेश सोनी, जगदीश सोनी, सुरेन्द्र पुरी, सोहनराम देवना, लक्ष्मीनारायण, राजू झाझड़ा, विष्णुप्रसाद अग्रवाल, हनुमान प्रसाद, हनुमान पुरी सहित अनेक लोगों द्वारा शिविर में सहयोग प्रदान किया गया।

मौलासर. खाखोली तारपुरा में शिविर में चिकित्सकों को सम्मानित करते।
खबरें और भी हैं...