- Hindi News
- National
- Nagaur News Rajasthan News Korena Rescue Operations Will Start From 14 March
14 मार्च से चलेगा कोराेना बचाव अभियान
कोरोना वायरस से बचाव के लिए आह्वान जनकल्याण एवं सेवा समिति की ओर से 14 मार्च से नागौर, जयपुर, उदयपुर और जोधपुर में जागरूकता एवं बचाव अभियान शुरू किया जाएगा। भामाशाह भंवर-नरसी-पूनम कुलरिया ने बुधवार को मूलवास सीलवा में कोरोना वायरस से बचाव का पोस्टर जारी किया। इस अवसर पर समिति संस्थापक एवं मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी फारुक आफरीदी, उपाध्यक्ष साबिर हुसैन, समाजसेवी राजेश कुलरिया व जावेद अख्तर आह्वान की टीम के साथ उपस्थित थे। बृजेंद्र चौधरी ने बताया कि संक्रमण से बचाव के लिए 14 मार्च से अभियान शुरू किया जाएगा।